किकिरपाल और कोटरीपाल में उमड़ा जनसैलाब : ‘कला जत्था’ के जरिए गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारी

Posted On:- 2026-05-22




सुकमा (वीएनएस)। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान को छिंदगढ़ ब्लॉक में ग्रामीणों का भरपूर समर्थन और उत्साह प्राप्त हुआ। प्रशासन द्वारा गठित ‘कला जत्था’ टीम ने ग्राम पंचायत किकिरपाल एवं ग्राम पंचायत कोटरीपाल-1 में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने योजनाओं के प्रति रुचि दिखाते हुए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पश्चात प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर सुशासन त्यौहार, बस्तर मुन्ने अभियान सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों एवं जागरूकता दल ने सरल एवं स्थानीय भाषा में योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और लाभ समझाते हुए ग्रामीणों को शासन की सुविधाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और विभिन्न योजनाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।

जिला प्रशासन का यह अभियान शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आया है। ‘कला जत्था’ जैसे नवाचारपूर्ण माध्यमों के जरिए प्रशासन न केवल जागरूकता फैला रहा है, बल्कि आमजन और शासन के बीच विश्वास एवं सहभागिता को भी मजबूत कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चल रहे ऐसे कार्यक्रम विकास की मुख्यधारा से हर व्यक्ति को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।




Related News
thumb

हिमाचल के “युवा-उत्सव“ में शामिल होकर लौटे जिले के 22 युवा, बढ़ाया ज...

सुकमा जिला प्रशासन के सौजन्य से सुकमा के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल निर्देशन, जिला पंचायत स...


thumb

दोरनापाल में स्वच्छता को मिली नई दिशा, नागरिकों ने लिया पर्यावरण सं...

नगर पंचायत दोरनापाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता एवं बैठक का आयोजन किया गया।


thumb

घर-घर पहुंच रहा निर्वाचन दल, हर पात्र नागरिक को मिलेगा एपिक कार्ड ...

जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ...


thumb

कलेक्टर ने आत्मसमर्पित महिला को सौंपा ऋण का चेक

राज्य शासन की मंशानुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हंे स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर...


thumb

बस्तर के युवाओं ने हिमाचल की वादियों में प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फ...

बस्तर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के अंतर्गत जगदलपुर जिले के 16 सदस्यीय युवाओं की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस...