बालोद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले में जीवाश्म ईंधनों की उपयोगिता एवं निर्भरता को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा इस संबंध में जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए जीवाश्म ईंधनों की उपयोगिता एवं निर्भरता को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों का समुचित उपयोग पर्यावरण के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए बेहतर विकल्प होगा। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए निर्देश में बताया गया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हाई स्पीड चार्जर की स्थापना कोको/फोको माॅडल में किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, सार्वजनिक परिवहन एवं अन्य शासकीय स्थल जहाँ विद्युत ट्रांसफाॅर्मर निकट हो ऐसे जगहों का चिन्हांकन कर संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत से एमओयू कर तत्काल कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...