जनभागीदारी अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही है जानकारी

Posted On:- 2026-05-23




जनजातीय गरिमा उत्सव

बालोद (वीएनएस)। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के महत्वाकांक्षी जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में जनभागीदारी अभियान ’सबसे दूर सबसे पहले’ थीम पर जमीनी संपर्क कार्यक्रम निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 16 ग्राम, डौण्डी विकासखण्ड के 05, बालोद विकासखण्ड के 02, गुरूर एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के 01-01 गामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस अभियान में ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण भी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आज ग्राम मुड़गहन, देवारभाट, मटिया बी, धुरवाटोला, कुसुमकसा, चिखली, चिहरो, भैंसबोड़, मड़ियाकट्टा, करतुटोला बंजारी आदि गांवों में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गांवों में ’ट्रांजेक्ट वॉक’ और साइकिल रैली के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने का संदेश देने के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।



Related News
thumb

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...


thumb

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...


thumb

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...


thumb

उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...


thumb

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...


thumb

खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई-18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...