दुर्ग (वीएनएस)। जामुल सीमेंट वर्क्स द्वारा आज सीएसआर स्वास्थ्य पहल के तहत दुर्ग जिले के टीबी मरीजों के लिए 100 टीबी न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को समुचित पोषण सहायता प्रदान कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना और “टीबी मुक्त भारत” अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी की उपस्थिति में जामुल सीमेंट वर्क्स की ओर से सीएसआर प्रमुख जामिल अख्तर खान एवं उनकी टीम ने मरीजों को किट प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसीसी जामुल के मुख्य संयंत्र प्रबंधक महेंद्र सिंह के विशेष सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। टीबी मुक्त भारत की ओर यह कदम न केवल पोषण सहयोग है, बल्कि मरीजों के प्रति संवेदना और समग्र स्वास्थ्य सुरक्षा की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज नगर निगम दुर्ग द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पुराना गंज मंडी दुर्ग में किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दल के ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम के नन्हें शतरंज खिलाडिय़ों से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष नन्हें शतरंज खिलाडिय़ों से मिलकर एवं उनकी...
जिले एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हरी खाद जैसे मूंग, ढैंचा या सनई की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय 15 मई से जून के अंत तक है। खरीफ की मुख्य फसल जैसे धा...
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम...