दुर्ग (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज नगर निगम दुर्ग द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पुराना गंज मंडी दुर्ग में किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जन सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।
स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं एसडीएम हरवंश सिंह मिरी ने शिविर स्थल पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जनसमस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 02 बच्चों का अन्नप्रासन रस्म अदायगी की गई।
मंत्री यादव ने शिविर में कसारीडीह वार्ड के आस्था स्व सहायता समूह की महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला कोष अन्तर्गत 03 लाख रूपए का डेमो चेक प्रदान किया गया। शिविर में किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य जाँच कराया गया। नगर निगम दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार, महिला बाल विकास एमआईसी प्रभारी शशि द्वारिका साहू एवं पार्षदगण के द्वारा किशोरी बालिकाओं को सैनिटरी पैड वितरण किया गया। विभाग द्वारा रेडी-टू-ईट से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। शिविर में महापौर बाघमार ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलायी। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जामुल सीमेंट वर्क्स द्वारा आज सीएसआर स्वास्थ्य पहल के तहत दुर्ग जिले के टीबी मरीजों के लिए 100 टीबी न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण दल के ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम के नन्हें शतरंज खिलाडिय़ों से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष नन्हें शतरंज खिलाडिय़ों से मिलकर एवं उनकी...
जिले एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हरी खाद जैसे मूंग, ढैंचा या सनई की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय 15 मई से जून के अंत तक है। खरीफ की मुख्य फसल जैसे धा...
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम...