कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का निधन, क्रिकेट जगत में शोक

Posted On:- 2026-05-25




नई दिल्ली (वीएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के बीच बेंगलुरु से भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने मात्र 39 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से कर्नाटक क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, एसएल अक्षय रविवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के तीसरे डिवीजन मैच में सैफायर क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने असहज महसूस होने की शिकायत की और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि एसएल अक्षय कर्नाटक की उस टीम का हिस्सा रहे थे, जिसने 2014-15 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। उन्होंने वर्ष 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए 6 फर्स्ट क्लास, 3 लिस्ट-ए और 9 टी20 मुकाबले खेले थे। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई चर्चित खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला, जिनमें केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे नाम शामिल हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद भी अक्षय खेल से जुड़े रहे। वह जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे और कर्नाटक अंडर-19 टीम के साथ कोचिंग की जिम्मेदारी निभा रहे थे। युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती थी।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अक्षय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर्नाटक का शानदार प्रतिनिधित्व किया और खेल करियर समाप्त होने के बाद भी पूरी निष्ठा के साथ क्रिकेट की सेवा करते रहे। अक्षय के आकस्मिक निधन से उनके परिवार, मित्रों और पूरे कर्नाटक क्रिकेट समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है। क्रिकेट जगत से जुड़े कई खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।



Related News
thumb

स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में सोमवार को स्वीडन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा। मॉन्टेरी स्टेडियम में खेले गए ...


thumb

भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम

भारत ने मंगलवार को एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 में पूल 'ए' के अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।


thumb

वैभव सूर्यवंशी इंडिया टीम में शामिल, श्रेयस बनाये गये टी-20 कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीाई) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों (जून-जुलाई) और सितंबर से जापान में होने वाले 2026 एशियाई खे...


thumb

प्रज्ञानंद ने जीता साथ नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने आखिरी राउंड में जीत हासिल कर नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम और 10वें राउंड में...


thumb

IPL जीत के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, लि...

विराट कोहली की आरसीबी ने हाल ही में अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता है। हर बार की तरह अनुष्का शर्मा इस बार भी आरसीबी और विराट कोहली को सपोर्ट करने पहु...


thumb

कोहली के अर्धशतक से आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते प...