पूर्व IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लेकिन जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे

Posted On:- 2026-05-25




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने उन्हें ईडी और ईओडब्ल्यू के मामलों में सशर्त जमानत दे दी है। हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद उनकी रिहाई फिलहाल नहीं हो सकेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश में दर्ज एक अन्य शराब घोटाले के मामले में भी वे आरोपी हैं और वहां से अभी जमानत नहीं मिली है।

सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने की। निरंजन दास की ओर से पेश अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि वे पिछले आठ महीनों से जेल में बंद हैं। मामले में एक मुख्य और सात पूरक चालान पेश किए जा चुके हैं, जबकि अकेले ईओडब्ल्यू केस में ही 120 गवाह हैं। इसके बावजूद ट्रायल अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

वहीं छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि निरंजन दास प्रभावशाली अधिकारी रहे हैं और रिहा होने की स्थिति में गवाहों या जांच को प्रभावित कर सकते हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत देने का फैसला सुनाया।

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि रिहाई के बाद निरंजन दास छत्तीसगढ़ में नहीं रह सकेंगे। उन्हें जिस राज्य और शहर में रहना होगा, उसकी जानकारी रायपुर की अदालत को देनी होगी। साथ ही जिस थाना क्षेत्र में वे निवास करेंगे, उसकी सूचना भी देना अनिवार्य होगा। मामले में जब भी अदालत द्वारा समन जारी किया जाएगा, उन्हें पेश होना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए लगभग सभी लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। ऐसे में निरंजन दास को भी राहत मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में दर्ज मामले के कारण उनकी कानूनी मुश्किलें अभी खत्म होती नहीं दिख रही हैं। प्रयागराज हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका लंबित है, जिस पर सुनवाई होना बाकी है।



Related News
thumb

नगरीय निकायों में 240 एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों में 392 अभ्यर्थी चुन...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में चल रहे नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के...


thumb

दूरस्थ वनांचल की धामिनी को मिला आयुष्मान का सुरक्षा कवच

दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के इरादे से धमतरी जिले में ए...


thumb

गाँव-गाँव इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का चल रहा सिलसिला

तेज़ दोपहरी की धूप हो या गाँव के तालाबों में कम होता पानी, गर्मी का मौसम अपने साथ कई चुनौतियाँ लेकर आता है। लेकिन कोरबा जिले के दूरस्थ गाँव लेमरू के...


thumb

बस्तर की आंगनबाड़ियों में खेल-खेल में विज्ञान, कला और आत्मविश्वास की...

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की आंगनबाड़ी केन्द्रों में इन दिनों नन्हे हाथ सिर्फ खेल नहीं रहे, बल्कि अपने सपनों, कल्पनाओं और सीखने की नई दुनिया को आकार दे...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।मुलाक़ात के दौरान दोनो...


thumb

जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बेमेतरा जिले में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए