बेमेतरा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बेमेतरा जिले में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी पर किसान से जमीन बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई साजा तहसील क्षेत्र में की गई।
ACB अधिकारियों के मुताबिक, प्रार्थी नरोत्तम साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन के बटांकन और खाता विभाजन के कार्य के बदले पटवारी द्वारा 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने के लिए ACB से संपर्क किया।
शिकायत का सत्यापन करने पर मामला सही पाया गया। जांच के दौरान आरोपी पटवारी ने मोलभाव के बाद पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लेने पर सहमति जताई। इसके बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
सोमवार को जैसे ही प्रार्थी ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपये दिए, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की।
ACB ने आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 4 हाईवा वाहनों को...
सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों को जब्त किया है। खनिज उड़नदस्ता दल ने देर रात सघन जांच अभियान चल...
धमतरी जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। औचक निरीक्षण के दौरान...
राजनांदगांव जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी, 2 हाईवा और 1 माजदा वाहन जब्त किया है
छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के अंतर्गत बीजापुर जिले के कुटरु में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है।