रायपुर : अवैध खनिज परिवहन करते 4 हाईवा जब्त

Posted On:- 2026-05-25




रायपुर(वीएनएस)।राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 4 हाईवा वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अवैध खनिज परिवहन करते 4 हाईवा जब्त

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव तहसील के भर्रेगांव, खुटेरी, सुरगी, इंदामारा, भानपुरी और मोहारा सहित डोंगरगांव तहसील के खुज्जी, मटिया, बगदई, परना और खुर्सीपार क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान प्रशांत सिन्हा के स्वामित्व वाले हाईवा क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 2701 से चालक संजय साहू द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना सुरगी के सुपुर्द किया गया। इसी तरह मूलचंद्र चंद्राकर के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 24 यू 8885 से चालक मनीष कुमार द्वारा चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना डोंगरगांव को सौंपा गया। इसके अलावा दीपक सोनकर के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 05 एपी 3581 और बिट्टू अग्रवाल के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 08 बीए 4631 से रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द किया गया। कलेक्टर का कहना है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 



Related News
thumb

क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधि...

क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत स...


thumb

दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने...

कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्थाएं दुरूस्त कर...


thumb

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर ही माइनिंग कार्य शुरू किया जाए : कलेक्...

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं...


thumb

बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, दी आवश्यक निर्देश

आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज ज...


thumb

विद्यालयों में दिलाएं अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश : कलेक्टर क्षीर...

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए अधिक से अधिक ...


thumb

निर्माण कार्यों का समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं : कलेक्टर

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिल...