विद्यालयों में दिलाएं अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश : कलेक्टर क्षीरसागर

Posted On:- 2026-05-25




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाली ऐसी शक्ति है, जो प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा और संभावनाओं को निखारने का कार्य करती है।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के शासकीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों एवं बेहतर अवसरों के साथ निरंतर प्रगति कर रहे हैं। जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग मिलकर शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक नवाचार और योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। वर्तमान में शिक्षक इन दिनों जनगणना कार्य के दौरान घर-घर पहुंच रहे हैं। इस अवसर का उपयोग करते हुए उन्हें प्रत्येक परिवार से बच्चों की शिक्षा के संबंध में संवाद स्थापित करने तथा शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी देकर प्रवेश के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर क्षीरसागर ने बताया कि जिले में संचालित “हमर लक्ष्य” योजना विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को  सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं ‘सुपर-60 मॉडल स्कूल’ के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अध्ययन कर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित सीबीएसई पैटर्न अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, इग्नाइट स्कूल, एकलव्य विद्यालय, पीएमश्री विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण प्रदान कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के बच्चों के लिए छात्रावास, आवासीय विद्यालय, आश्रम शालाओं में भोजन, आवास एवं शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, डिजिटल शिक्षण सुविधाएं एवं विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए।

कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “हर बच्चा पढ़े, हर सपना सजे और कांकेर शिक्षा के उजाले से आलोकित हो।” इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7389562231 या 6264092516 से संपर्क किया जा सकता है।




Related News
thumb

सुशासन तिहार : विधायक ने विभिन्न योजनाओं अंतर्गत हितग्राहियों को सा...

राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं मांगों के समाधान हेतु प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया ज...


thumb

“बच्चों की पढ़ाई सबसे बड़ा निवेश” : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिया ...

ग्राम कातलबोड़ में आयोजित निःशुल्क शैक्षिक एवं करियर मार्गदर्शन शिविर केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण बच्चों के सपनों को नई उड़ान द...


thumb

भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान बना ग्रामीणों के भरोसे का आधार

रस्थ वनांचल क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के...


thumb

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मिली योजनाओं की सौगात

सुशासन तिहार के तहत आज मंगला स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित समाधान शिविर में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह एवं बेलतरा विधायक सुशां...


thumb

आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे आगामी त्योहार: जिला प्रश...

आगामी ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शांति समिति ...


thumb

सकर्रा सुशासन शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान, हितग्राहियों को योज...

सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम सकर्रा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभा...