उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के मुख्य मार्गों में ब्लैक स्पॉट (दुर्घटनाजन्य क्षेत्र) का चिन्हांकन कर अनिवार्य रूप से संकेतक लगाने तथा अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश यातायात पुलिस, परिवहन तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
आज दोपहर समय-सीमा बैठक के पश्चात् आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य स्थलों, जंक्शन पाइंट में साइन बोर्ड, रेडियम रिफ्लेक्टर, क्रॉस बेरियर आदि लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशानुसार आवारा मवेशियों को मार्गों से हटाने, राष्ट्रीय राजमार्ग के मोड़ एवं जंक्शन पाइंट पर लाइट एवं ब्लिंकर लगाने तथा नगरपालिका कांकेर क्षेत्र में सड़कों के दोनों किनारों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर आवाजाही सही करने सहित सभी प्रकार के वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्ष 2024-25 में 05 ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर आवश्यक कार्यवाही की गई थी तथा वर्तमान में 02 ब्लैक स्पॉट हैं। इसके अलावा स्कूलों एवं कॉलेजों में यातायात संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाने और टैªफिक नियमों की जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर एवं एसपी ने दिए। इस अवसर पर एसपी निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे तथा ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
ग्राम कातलबोड़ में आयोजित निःशुल्क शैक्षिक एवं करियर मार्गदर्शन शिविर केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण बच्चों के सपनों को नई उड़ान द...
रस्थ वनांचल क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के...
सुशासन तिहार के तहत आज मंगला स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित समाधान शिविर में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह एवं बेलतरा विधायक सुशां...
आगामी ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शांति समिति ...
सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम सकर्रा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभा...
नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत 26 मई को सिरगिट्टी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर ...