निर्माण कार्यों का समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं : कलेक्टर

Posted On:- 2026-05-25




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण किया जाकर किसानों को अग्रिम उठाव के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी कृषि विभाग के उप संचालक को दिए हैं। समीक्षा के दौरान उप संचालक ने बताया कि जिले के किसानों द्वारा खाद-बीज का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर ने जिले में संचालित निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए। उचित मूल्य दुकानों के लिए भवनों का निर्माण बारिश के पूर्व करने तथा पहुंचविहीन क्षेत्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण करने के लिए निर्देशित किया गया। दूरसंचार टॉवर की स्थापना कार्य की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई एवं सभी एसडीएम को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी एवं त्वरित उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए। मनरेगा के अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरा करने कहा गया। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।




Related News
thumb

सुशासन तिहार : विधायक ने विभिन्न योजनाओं अंतर्गत हितग्राहियों को सा...

राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं मांगों के समाधान हेतु प्रदेशभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया ज...


thumb

“बच्चों की पढ़ाई सबसे बड़ा निवेश” : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिया ...

ग्राम कातलबोड़ में आयोजित निःशुल्क शैक्षिक एवं करियर मार्गदर्शन शिविर केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण बच्चों के सपनों को नई उड़ान द...


thumb

भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान बना ग्रामीणों के भरोसे का आधार

रस्थ वनांचल क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के...


thumb

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मिली योजनाओं की सौगात

सुशासन तिहार के तहत आज मंगला स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित समाधान शिविर में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह एवं बेलतरा विधायक सुशां...


thumb

आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे आगामी त्योहार: जिला प्रश...

आगामी ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शांति समिति ...


thumb

सकर्रा सुशासन शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान, हितग्राहियों को योज...

सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम सकर्रा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभा...