रायपुर(वीएनएस)।सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों को जब्त किया है। खनिज उड़नदस्ता दल ने देर रात सघन जांच अभियान चलाकर चूना पत्थर और रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए हाईवा और ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सक्ती जिले में 22 मई की रात विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चंद्रपुर क्षेत्र में तीन हाईवा और दो ट्रैक्टर चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़े गए। सभी वाहनों को जब्त कर थाना चंद्रपुर के सुपुर्द किया गया। इसी तरह डभरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें थाना डभरा में रखा गया है। वहीं हसौद क्षेत्र में भी रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना हसौद के सुपुर्द किया गया। कलेक्टर का कहना है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत स...
कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्थाएं दुरूस्त कर...
कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं...
आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज ज...
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए अधिक से अधिक ...
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिल...