अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त

Posted On:- 2026-05-25




रायपुर(वीएनएस)।राजनांदगांव जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी, 2 हाईवा और 1 माजदा वाहन जब्त किया है। मुरूम और चूना पत्थर गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव तहसील के बीजाभाठा, लक्ष्मणभरदा, सालिकझिटिया, डोंगरगांव, कुमरदा और अर्जुनी क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान खैरागढ़ निवासी किशोर पटेल के स्वामित्व वाली जेसीबी मशीन क्रमांक सीजी 08 बीए 2050 से चालक हरेन्द्र निषाद द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन करते पाया गया। वहीं राजनांदगांव निवासी दुर्गेश देवांगन के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 08 एएन 4987 से चालक तोमन साहू द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

इसी तरह राजनांदगांव निवासी रोमील गोलछा के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 08 एबी 6714 और अर्जुनी निवासी हरि साहू के स्वामित्व वाले माजदा वाहन सीजी 15 एसी 2651 से चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा।



Related News
thumb

क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधि...

क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत स...


thumb

दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने...

कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्थाएं दुरूस्त कर...


thumb

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर ही माइनिंग कार्य शुरू किया जाए : कलेक्...

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं...


thumb

बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, दी आवश्यक निर्देश

आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज ज...


thumb

विद्यालयों में दिलाएं अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश : कलेक्टर क्षीर...

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए अधिक से अधिक ...


thumb

निर्माण कार्यों का समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं : कलेक्टर

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिल...