भावना बोहरा ने सेंदुरखार में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

Posted On:- 2026-05-26




कवर्धा (वीएनएस)। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल ग्राम सेंदुरखार में 1 करोड़ 57 लाख 15 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं नया तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। 

भावना बोहरा ने मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत ग्राम अंजवाईनबाह, मराडबरा, बोहिल, सारपानी, धुरसी, पुटपुटा,बिरैनबाह, बिरहुलडीह, रोखनी में सीसी रोड एवं ग्राम नेऊर में सीसी रोड निर्माण एवं सांस्कृतिक मंच तथा ग्राम कुशियारी और सेंदुरखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही मनरेगा अंतर्गत ग्राम पिपरहा, छिंदीडीह, कड़मा, भेलकी एवं नेउर में नया तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि, हमारा संकल्प वनांचल क्षेत्र के समग्र विकास का है। वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने से ग्रामीण जीवन सुगम बन रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है। सड़क निर्माण से आवागमन बेहतर होगा, सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करेंगे, वहीं तालाब निर्माण से जल संरक्षण और कृषि को लाभ मिलेगा। भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है। 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है। 

भावना बोहरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से आज वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़क, पेयजल हेतु नल जल, विद्युत् विहीन ग्रामों तक बिजली की पहुँच और सिंचाई व पेयजल हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होने से वहां निवासरत परिवार आज विकास की मुख्य धारा से जुड़कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बन रहे हैं। इसके साथ ही वहां के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए हमने भी प्रयास करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस व स्वास्थ्य जाँच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन कर रहें हैं। कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा और सुविधा के लिए आगामी सत्र से हम निःशुल्क बस सेवा का संचालन भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे बेटियों को घर से महाविद्यालय व महाविद्यालय से घर आने-जाने की सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। 



Related News
thumb

ईद की छुट्टी 28 मई को, आदेश जारी

राज्य सरकार ने ईद उल-अज़हा को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक़ ईद की छुट्टी पहले 27 मई को तय थी जिसमे बदलाव किया गया है। अब 28 मई यानी गुरुव...


thumb

PMGSY में अवैध वसूली!!.. बीजापुर ईई और जगदलपुर एसई को हटाने की मांग...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर बीजापुर में विवाद गहरा गया है।


thumb

झीरम घाटी शहादत दिवस पर कांग्रेस ने DKS अस्पताल में लगाया भंडारा

झीरम घाटी हमले के शहीदों की 13वीं बरसी पर प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा राजधानी रायपुर के DKS सुपर स्पेशलिटी अस्पता...


thumb

विजय शर्मा ने किया भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का निरीक्षण

स्वदेश दर्शन योजना के तहत भोरमदेव क्षेत्र में चल रहे 146 करोड़ रुपए के भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भोरमदे...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के द...

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर कुणाल ...