सीएमएचओ ने किया बस्तर-लोहंडीगुड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

Posted On:- 2026-05-26




जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और मैदानी अमले को पूरी निष्ठा के साथ शत-प्रतिशत कार्य करने की हिदायत दी।

स्वास्थ्य विभाग की इस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण करते हुए बस्तर विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र बालेंगा से अपने निरीक्षण की शुरुआत की। इसके पश्चात टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोतमा, उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसगांव और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोटिया का बारीकी से निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही अधिकारियों की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंची और वहां की आपातकालीन व नियमित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार प्रगति की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए गर्भवती व शिशुवती महिलाओं की समय पर जांच और उचित देखभाल हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों को इसके लाभ के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एचपीवी वैक्सीन से लाभान्वित हो चुकी किशोरियों के फॉलोअप की जानकारी लेते हुए अधिकारियों ने नई किशोरियों को लाभांवित करने के लिए उनके माता-पिता की काउंसलिंग करने और उन्हें जागरूक करने के व्यावहारिक तरीके भी समझाने कहा।

टीकाकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने सभी रूरल हेल्थ ऑर्गनाइजर्स को यूविन पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने और रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ एंट्री को समय पर अपडेट करने की बात कही। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कोल्ड चैन हैंडलर्स को वैक्सीन के सही रखरखाव और वैक्सीन वायल मॉनिटर की बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया, ताकि टीकों की प्रभावशीलता और गुणवत्ता हर हाल में बनी रहे। इस औचक निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक, स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन मौजुद पाए गए। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।



Related News
thumb

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही, 3 हाइवा समेत 8 वाहन पकड़े गए

जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...


thumb

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...


thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...