जल जीवन मिशन से जनकपुर में हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

Posted On:- 2026-05-26




11 नल कनेक्शन से पानी के लिए हैंडपंपों और कुओं पर निर्भरता खत्म, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले के विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर के आश्रित ग्राम जनकपुर में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणों को वर्षों पुरानी पेयजल समस्या से राहत मिल गई है। जिला मुख्यालय से लगभग 33 किलोमीटर दूर स्थित इस छोटे से गांव में 11 परिवार निवासरत हैं।पहले जनकपुर के ग्रामीण पेयजल के लिए हैंडपंप और कुओं पर निर्भर थे। बरसात के दिनों में गंदा पानी निकलने की समस्या बनी रहती थी, जिससे विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था। 

वहीं गर्मी के मौसम में भू-जल स्तर गिरने से कुएं सूख जाते थे और हैंडपंप से भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता था। पानी भरने के लिए ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, जिससे घरेलू और कृषि कार्य प्रभावित होते थे। अब जल जीवन मिशन के तहत पूरे जनकपुर गांव में 11 नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। गांव में 10 हजार लीटर क्षमता वाले स्टील स्ट्रक्चर टंकी का निर्माण किया गया है, जिसके माध्यम से सभी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद गांव के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। ग्राम सरपंच वृक्षमनिया देवी बताती हैं कि  ग्राम जनकपुर को “हर घर जल ग्राम” घोषित किया गया है। जल जीवन मिशन के प्रभाव से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। योजना के संचालन एवं निगरानी के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। साथ ही 5 महिलाओं द्वारा गठित जल वाहिनी समूह समय-समय पर पानी की शुद्धता की जांच कर रहा है, ताकि ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंच सके।  

उपसरपंच अनिल ने बताया कि पहले पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे काफी समय व्यर्थ हो जाता था। अब घर-घर नल से शुद्ध पानी मिलने के कारण महिलाओं को बड़ी राहत मिली है और वे घरेलू एवं कृषि कार्य समय पर कर पा रही हैं। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन को गांव के लिए वरदान बताया है।




Related News
thumb

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही, 3 हाइवा समेत 8 वाहन पकड़े गए

जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...


thumb

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...


thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...