दंतेवाड़ा (वीएनएस)। दंतेवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस क्रम में नियद नेल्लानार पंचायत गामावाड़ा निवासी दशरथ भास्कर तथा ग्राम पंचायत गुटोली निवासी संजय कड़की का चयन अग्निवीर भर्ती 2025 में हुआ है।
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को सेना भर्ती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशासन की पहल पर अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को निशुल्क कोचिंग, आवास एवं शारीरिक प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं को लिखित परीक्षा, दौड़, शारीरिक दक्षता, मेडिकल परीक्षण सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है। इन सुविधाओं का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है और जिले के युवा लगातार सेना भर्ती में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। चयनित युवा दशरथ भास्कर एवं संजय कड़की ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, प्रशिक्षकों और जिला प्रशासन को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से उन्हें बेहतर तैयारी करने में काफी मदद मिली। जिला प्रशासन ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रशासन ने कहा कि युवाओं को रोजगार और राष्ट्र सेवा से जोड़ने के लिए इस प्रकार के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
अग्निवीर भर्ती में मिली इस सफलता से जिले के अन्य युवाओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अब सेना भर्ती के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं और बड़ी संख्या में प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...
जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...
सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...
जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...
मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...