सुशासन तिहार में युवाओं को मिली बड़ी सुविधा, शिविर में बनाए गए लर्निंग लाइसेंस

Posted On:- 2026-05-26




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री की मंशानुसार आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 लगातार लोगों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बनता जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित शिविर में परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण युवाओं को लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

आज गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत हितामेटा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में प्रकाश कश्यप, पाकुल राम भोगामी, लक्ष्मण पटनायक, मनीराम पोडियाम सहित अन्य हितग्राहियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। लंबे समय से लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी झेल रहे इन हितग्राहियों को शिविर स्थल पर ही त्वरित सुविधा मिलने से उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों ने बताया कि पहले परिवहन संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक खर्च दोनों बढ़ते थे, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से गांव के नजदीक ही यह सुविधा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत मिली है। शिविर में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण की गई। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सेवाओं की सरल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।



Related News
thumb

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही, 3 हाइवा समेत 8 वाहन पकड़े गए

जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...


thumb

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...


thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...