33 वर्षों की समर्पित सेवा को सलाम भावुक माहौल में शिक्षिका ऊषा विश्वकर्मा का सम्मान

Posted On:- 2026-05-26




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। विकासखंड शिक्षा कार्यालय दंतेवाड़ा में आज गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां शिक्षा विभाग ने 33 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाली शिक्षिका ऊषा विश्वकर्मा का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में भावनात्मक पल देखने को मिले, जब उनके लंबे शिक्षकीय योगदान को याद करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मान समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने ऊषा विश्वकर्मा को पी.पी.ओ. (पेंशन भुगतान आदेश) प्रदान किया तथा साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया और हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऊषा विश्वकर्मा ने अपने 33 वर्षों के सेवाकाल में सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, अनुशासन एवं संस्कारों के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया। उनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और शिक्षा के प्रति समर्पण को शिक्षा विभाग लंबे समय तक याद रखेगा। 

खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि ऊषा विश्वकर्मा का योगदान शिक्षा विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जो आने वाली पीढि़यों के लिए अनुकरणीय रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि ऊषा विश्वकर्मा 31 मई 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होंगी। उनके सम्मान में आयोजित यह समारोह शिक्षा विभाग में सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बन गया।



Related News
thumb

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही, 3 हाइवा समेत 8 वाहन पकड़े गए

जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...


thumb

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...


thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...