उप निर्वाचन पंचायत प्रथम चरण हेतु पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Posted On:- 2026-05-26




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। उप निर्वाचन पंचायत प्रथम चरण के अंतर्गत आज जनपद पंचायत कुआकोण्डा सभाकक्ष में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 1 से 3 का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 10ः30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दायित्वों तथा मतदान सामग्री के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान केंद्रों में निष्पक्ष एवं सुचारू मतदान संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, मतदाता पहचान, मतदान सामग्री के संधारण, मतपत्र प्रबंधन तथा मतगणना संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 29 मई 2026 को जनपद पंचायत कुआकोण्डा सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। वहीं मतदान एवं मतगणना सामग्री वितरण 31 मई 2026 को प्रातः 9ः30 बजे जनपद पंचायत कुआकोण्डा में किया जाएगा। इसके पश्चात मतदान दल संबंधित मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारीपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।



Related News
thumb

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही, 3 हाइवा समेत 8 वाहन पकड़े गए

जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...


thumb

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...


thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...