जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

Posted On:- 2026-05-26




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कांकेर में 04 मई से 25 मई तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन पीएमश्री शासकीय नरहरदेव खेल मैदान कांकेर में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक के मुख्य अतिथि एवं उपाध्यक्ष उत्तम यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद सलीम मेमन, जिला ओलंपिक संघ कांकेर से अनुपम जोफर एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश देव उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण कौशिक ने जिला प्रशासन के इस कार्य को सराहनीय बताते हुये कहा कि 21 दिवसीय खेल प्रशिक्षण में जो सिखाया गया, उसे अपने जीवन में आत्मसात करते हुये अपने माता-पिता, शिक्षक एवं जिला व राज्य का नाम रोशन करें। उन्हांेने सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। अतिथियों के करकमलों खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग की ओर से अतिथियों को स्मृत्ति चिन्ह भेंट किया गया।

जिला खेल अधिकारी दिनेश कवाची ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़कर उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिता के लिए तैयार करना था। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैण्डबॉल, कराते, खो-खो, वॉलीबॉल, एवं क्रिकेट खेलों को शामिल किया गया, जिसमें 170 पंजीकृत प्रतिभागियों को पीएमश्री शासकीय नरहरदेव खेल मैदान कांकेर एवं जिला खेल परिसर सिंगारभाट कांकेर में प्रशिक्षण दिया गया। मंच संचालन शिक्षक कुश्लानंद गजबल्ला द्वारा किया गया।



Related News
thumb

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही, 3 हाइवा समेत 8 वाहन पकड़े गए

जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश...


thumb

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...


thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...