सुशासन तिहार से संवर रही आजीविका : देवमती को उन्नत बकरा पालन के लिए मिला 4,000 का चेक

Posted On:- 2026-05-26




अम्बिकापुर (वीएनएस)। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्सुशासन तिहारश् और समाधान शिविरों का सकारात्मक परिणाम धरातल पर नजर आने लगा है। प्रशासन द्वारा हितग्राहियों के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर की रहने वाली और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला देवमती पैकरा के लिए यह सुशासन तिहार एक नई आर्थिक शुरुआत लेकर आया है।

देवमती पैकरा ने बताया कि उन्होंने पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत उन्नत नस्ल के बकरा पालन योजना के तहत आवेदन किया था। सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से उनके आवेदन पर सकारात्मक पहल हुई और आज उन्हें उन्नत नस्ल बकरा इकाई के लिए 4,000 की राशि का चेक प्रदान किया गया।

आजीविका बढ़ाने का लिया संकल्प : 

योजना का लाभ और चेक प्राप्त कर उत्साहित देवमती ने अपनी खुशी जाहिर करते उन्होंने कहा, ष्मैंने उन्नत नस्ल के बकरे के लिए आवेदन किया था, जिसके स्थान पर आज मुझे 4,000 का चेक प्राप्त हुआ है। मैं इस राशि का उपयोग अपनी स्वरोजगार गतिविधियों को आगे बढ़ाने और खुद को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए करूंगी।

मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार : 

देवमती ने इस त्वरित लाभ और महिलाओं के आजीविका संवर्धन में दिए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए है, उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा मिल रही है। यह शिविर शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का एक सशक्त और पारदर्शी माध्यम बन रहा है।




Related News
thumb

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...


thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...


thumb

संकट में भी नहीं टूटा हौसला: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं।