सुशासन तिहार शिविर में ‘पंचायत दर्पण’ क्यूआर कोड बना आकर्षण का केंद्र

Posted On:- 2026-05-26




अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव पहल देखने को मिल रही है। समाधान शिविरों में क्लस्टर अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के ‘पंचायत दर्पण’ क्यूआर कोड का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को मनरेगा के विकास कार्यों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो रही है।

कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविरों में ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर पंचायतों की मनरेगा अंतर्गत विकास कार्यों तथा मनरेगा संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से पंचायत स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी कुछ ही क्षणों में उपलब्ध होने से ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।

ग्रामीण बड़ी उत्सुकता के साथ ‘पंचायत दर्पण’ क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी पंचायतों की जानकारी देख रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता एवं सुशासन को सशक्त बनाने वाला प्रभावी नवाचार बताया। विशेष रूप से मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार ‘पंचायत दर्पण’ जैसी डिजिटल पहल से आम नागरिकों मनरेगा के  विकास कार्यों की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनभागीदारी और अधिक सुदृढ़ होगी।




Related News
thumb

सुशासन शिविर झापरा में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यश...


thumb

तुंगल इको-पर्यटन केंद्र : पुनर्वास, रोजगार और सम्मान की नई पहचान

सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थ...


thumb

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान : जल संरक्षण में किसानों एवं महिलाओं की सक...

मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप ...


thumb

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, ज...

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान...


thumb

संकट में भी नहीं टूटा हौसला: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं।