कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को ग्राम सोड़मा में जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने से पूर्व समय-सीमा की बैठक लेकर केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों में कार्यालयीन फाइलों एवं पत्राचार का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित हो सके।
बैठक में कृषि विभाग से खाद की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सभी पात्र किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण, संस्थागत प्रसव, सिकलसेल स्क्रीनिंग, टीकाकरण एवं टीबी जांच की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके अलावा बैठक में राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण, धान उठाव, लखपति दीदी योजना, जल जीवन मिशन एवं अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अश्वन पुसाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केंद्रित योजनाएं और मजबूत सहकारी व्यवस्था प्रदेश के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण म...
एक मजबूत घर केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का आधार होता है।
जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे सूरजपुर जिले के दूरस्थ भाटपारा गांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के परिवारों के लिए पानी सिर्फ एक सुव...
राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध ...
खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू...
राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की गतिविधियों को वैज्ञानिक, संतुलित और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने की आवश्य...