कोण्डागांव (वीएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी की संवेदनशील पहल से ग्राम संबलपुर बड़ेपारा के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने विधायक उसेण्डी से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल बोर कराया गया। जिससे गांव में पेयजल उपलब्ध होने लगा है। पेयजल व्यवस्था सुचारु होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। समस्या के त्वरित समाधान से प्रसन्न ग्रामीण विधायक लता उसेण्डी से मिलने पहुंचे और मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर पहल होने से उन्हें गर्मी में पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है। विधायक ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केंद्रित योजनाएं और मजबूत सहकारी व्यवस्था प्रदेश के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण म...
एक मजबूत घर केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का आधार होता है।
जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे सूरजपुर जिले के दूरस्थ भाटपारा गांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के परिवारों के लिए पानी सिर्फ एक सुव...
राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध ...
खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू...
राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की गतिविधियों को वैज्ञानिक, संतुलित और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने की आवश्य...