विधायक और कलेक्टर ने बाल गृह का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-05-27




कोण्डागांव (वीएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी ने कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के साथ मंगलवार को जिले के बाल गृहों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डीएनके कॉलोनी स्थित बाल गृह (बालक) तथा आड़केछेपड़ा स्थित बाल गृह (बालिका) पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के लिए एक यूनिफॉर्म की व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान बाल गृह (बालक) के सामने स्थित शिक्षा विभाग के भवन को खाली कर वहां बाल गृह का कार्यालय संचालित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

बालिका गृह मे बताया गया कि बालिका गृह की बालिका रंजीता कोरोटी का चयन अन्तर्राष्ट्रीय जुडो खेल हेतु चयन हुआ है, बालिका वर्तमान मे साईं सेंटर भोपाल मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। विधायक द्वारा उन बच्चों को शुभकामनाएं दिया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रेनू प्रकाश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी सहित बाल गृह के कर्मचारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

समय पर मिली खाद-बीज सहायता से बदली किसानरोमन लाल की जिंदगी

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केंद्रित योजनाएं और मजबूत सहकारी व्यवस्था प्रदेश के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण म...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली महादेई की जिंदगी,

एक मजबूत घर केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का आधार होता है।


thumb

एक मोटर बदलने से भाटापारा में कई चेहरों पर लौटी मुस्कान

जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे सूरजपुर जिले के दूरस्थ भाटपारा गांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के परिवारों के लिए पानी सिर्फ एक सुव...


thumb

सहकारी समितियों से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध ...


thumb

खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील औ...

खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू...


thumb

राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की गतिविधियों को वैज्ञानिक, संतुलित और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने की आवश्य...