समग्र डेयरी विकास योजना अंतर्गत सायलेज चारा निर्माण हेतु दिया गया प्रशिक्षण

Posted On:- 2026-05-27




कोण्डागांव (वीएनएस)। पशुधन विकास विभाग द्वारा बुधवार को समग्र डेयरी विकास योजना अंतर्गत दुधारू गाय प्रदाय योजना से लाभान्वित आदिवासी महिला हितग्राहियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मक्का से सायलेज चारा निर्माण की तकनीक की जानकारी दी गई।

इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा सायलेज निर्माण प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया गया। हितग्राहियों को सायलेज कटिंग, आवश्यक सामग्री के मिश्रण तथा सुरक्षित भंडारण की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सायलेज के उपयोग से पशुओं को मिलने वाले पोषण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता जैसे लाभों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित 38 हितग्राही शामिल हुए। कार्यक्रम में एनडीडीबी से डॉ. सैकत सामंता, प्रबंध संचालक डॉ. एम.बी. सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोण्डागांव डॉ. नरोत्तम चंद्राकर, डॉ. सुरेंद्र कुमार नाग, डॉ. सुधरन मरकाम सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

समय पर मिली खाद-बीज सहायता से बदली किसानरोमन लाल की जिंदगी

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केंद्रित योजनाएं और मजबूत सहकारी व्यवस्था प्रदेश के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण म...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली महादेई की जिंदगी,

एक मजबूत घर केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का आधार होता है।


thumb

एक मोटर बदलने से भाटापारा में कई चेहरों पर लौटी मुस्कान

जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे सूरजपुर जिले के दूरस्थ भाटपारा गांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के परिवारों के लिए पानी सिर्फ एक सुव...


thumb

सहकारी समितियों से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध ...


thumb

खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील औ...

खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू...


thumb

राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की गतिविधियों को वैज्ञानिक, संतुलित और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने की आवश्य...