बालोद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित हो रहे सुशासन तिहार के शिविर आम जनता के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए लोगों के शासकीय काम न केवल आसानी से हो रहे हैं, बल्कि उनके समय और पैसे की भी भारी बचत हो रही है।
बालोद जिले के ग्राम पंचायत संजारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंची एक माँ ने अपनी दिव्यांग बेटी के लिए एक आवेदन से ही उसे समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर प्रदान किया गया है। ग्राम आतरगांव की रहने वाली दूरपति बाई अपनी दिव्यांग बेटी को लेकर बेहद परेशान रहती थीं। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ बेटी को उठाने और कहीं भी ले जाने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनके लिए बाजार से व्हीलचेयर खरीद पाना भी मुश्किल था। जब दूरपति बाई को संजारी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर का पता चला, तो वे अपनी उम्मीद लेकर समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर पहुँचीं। उन्होंने अपनी बेटी के लिए व्हीलचेयर की मांग करते हुए एक आवेदन दिया।
सुशासन तिहार में जिला प्रशासन ने उसके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित रूप से मौके पर ही दूरपति बाई की बेटी को व्हीलचेयर प्रदान कर दी गई। दूरपति बाई ने बताया कि उनके लिए व्हीलचेयर खरीद पाना काफी मुश्किल था, लेकिन सुशासन तिहार के विशेष शिविर के कारण उनका यह काम बहुत ही कम समय में और बेहद आसानी से हो गया। अपनी इस बड़ी समस्या का तुरंत समाधान होने पर भावुक मां दूरपति बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...