सुशासन तिहार : प्रीति साहू के पक्का आवास का सपना हुआ पूरा

Posted On:- 2026-05-27




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुँच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। शिविरों में उपस्थित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आमजनों से प्राप्त मांगों और समस्याओं का गंभीरता से निराकरण कर रहे हैं।

इसी कड़ी में ग्राम बिलारी निवासी प्रीति साहू का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना भी साकार हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के दिनों में एव गर्मी के दिनों में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर एवं सीमित संसाधनों के परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना बनाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास की स्वीकृति मिली और उनके खाते में राशि प्रदान की गई। योजना के माध्यम से उनके नए पक्के मकान का निर्माण पूर्ण हुआ।

सुशासन तिहार के दौरान लगाए गए शिविर में उन्हें नए घर की खुशियों की चाबी सौंपी गई। अपने सपनों का घर पाकर प्रीति साहू और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। प्रीति साहू ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।



Related News
thumb

आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की का...

जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है...


thumb

स्वच्छता की ओर एक कदम और बढ़ा लुडेगः घर-घर होगा कचरा संग्रहण

ग्राम पंचायत लुडेग में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र एवं बस स्टैंड परिसर की व्यापक सफ...


thumb

जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न : तिलक राम, होली राम, पालेश्वर सिंह को...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड ...


thumb

जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारी गंभीरताप...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट कार्यालय सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की...


thumb

अग्निवीर भर्ती में जांजगीर-चांपा जिले के 145 युवा चयनित, कलेक्टर ने...

भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) एवं इसके पश्चात आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण ...