राजनांदगांव (वीएनएस)। जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। जीवन दीप समिति के निर्णय के अनुसार बकाया किराया जमा नहीं करने पर दुकानों को सील करने एवं आबंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में ममता चन्द्राकर को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित उत्तरमुखी दुकान क्रमांक-8 को तालाबंद कर सील किया गया। संबंधित दुकान का माह जुलाई 2015 से किराया बकाया था। कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय राजनांदगांव द्वारा किराया राशि जमा करने हेतु अंतिम स्मरण नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समयावधि तक 1 लाख 79 हजार 666 रूपए की बकाया राशि जमा नहीं किए जाने पर दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। परिसर में संचालित अन्य दुकानदारों को भी निर्धारित समयसीमा में बकाया किराया जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा में बकाया किराया राशि जमा नहीं करने वाले अन्य दुकानदारों के विरूद्ध भी नियमानुसार सीलिंग एवं आबंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत लुडेग में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र एवं बस स्टैंड परिसर की व्यापक सफ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड ...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट कार्यालय सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की...
भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) एवं इसके पश्चात आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण ...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणक...