लखनऊ (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी के बावजूद मजदूरों को असुरक्षित निर्माण स्थल के नीचे विश्राम करने को क्यों मजबूर होना पड़ा?
मलबे में दफन हुई छह जिंदगियां अब उस सुरक्षा कवच पर बड़े सवाल उठा रही हैं, जो महज कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। इधर, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और उधर, उन परिवारों के आंसू प्रशासनिक अनदेखी की दास्तान बयां कर रहे हैं। गुरुवार रात करीब तीन बजे निर्माणाधीन पुल के पास श्रमिक अपना काम निपटाकर पुल के स्लैब के नीचे और आसपास आराम कर रहे थे। अचानक आसमान में बिजली कड़की और तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू हुआ। हवा की रफ्तार इतनी प्रचंड थी कि निर्माणाधीन पुल का विशाल स्लैब अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते भरभराकर नीचे आ गिरा।
स्लैब के नीचे सोते हुए मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एकाएक हुए इस धमाके के साथ ही वहां मौजूद मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अंधेरी रात और मूसलाधार बारिश के बीच मलबे में दबे लोगों की चीखें सन्नाटे में सुनाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
हादसे में बांदा के लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, सावंत यादव, सभाजीत और हमीरपुर के पुष्पेंद्र सिंह चौहान व राजेश पाल ने दम तोड़ दिया। पुल के अलावा पूरे जिले में आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे जमींदोज हो गए, जिससे बचाव कार्य में भी शुरुआती दौर में बाधा आई।
कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता ताराहाई कथबर्ट ने स्पष्ट किया है कि TVK के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री विजय ने INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री पद ...
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की GDP बढ़कर 7.8% हो गई, जो RBI के अनुमानों से बेहतर है। SCO समिट के...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकटों और आपूर्ति बाधाओं के बीच 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर हासिल करने पर देशवासियों के संकल्प और पुरुषार्थ...
अमित शाह ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत को 'राष्ट्र प्रथम' विचारधारा में युवा शक्ति के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। अंकित बि...
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर का अपना 'दिल्ली मार्च' वापस ले लिया है। CJP प्रवक्ता सौरव दास...
सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी एफआईआर रद्द कर दी हैं, जिसका केंद्र सरकार ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कॉकरोच ...