बीजापुर (वीएनएस)। जिले के उसूर विकासखंड में विकास कार्यों की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने पामेड़ ,गुण्डम कोण्डापल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कोंडापल्ली स्कूल भवन, स्थानीय बाजार स्थल, अन्य निर्माणाधीन अधोसंरचना,धर्माराम शिविर स्थल तथा कर्रेगुट्टा पहाड़ी का दौरा कर व्यवस्थाओं एवं विकास गतिविधियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोंडापल्ली स्कूल भवन पहुंचकर भवन की स्थिति, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी सत्र में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इसके पश्चात प्रशासनिक दल स्थानीय बाजार स्थल पहुंचा, जहां व्यापारिक गतिविधियों, साफ-सफाई व्यवस्था एवं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने बाजार क्षेत्र को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धर्माराम शिविर स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी का भ्रमण कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, विकास संभावनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कर्रेगुट्टा पहाड़ी के मैदान में कलेक्टर एवं अधिकारियों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशासन और सुरक्षा बलों के बीच आत्मीयता का यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर एसडीएम भूपेन्द्र गावरे सीईओ जनपद पंचायत प्रभाकर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के इस दौरे से क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले में ‘मोर गांव मो...
आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत ...
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले में जल संरक्षण एव...
ग्राम माटरा में नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शा...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत खेड़ा स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिवि...
कहते हैं कि सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती और अगर सही समय पर सरकारी योजनाओं का साथ मिल जाए, तो अभावों का जीवन भी खुशहाली की नई इबारत लिख सकता है।...