प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली तकदीर

Posted On:- 2026-06-05




चित्ररेखा निषाद के जीवन में अपना पक्का मकान होने का सपना हुआ साकार’

’बेमेतरा (वीएनएस)। कहते हैं कि सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती और अगर सही समय पर सरकारी योजनाओं का साथ मिल जाए, तो अभावों का जीवन भी खुशहाली की नई इबारत लिख सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जिला बेमेतरा, विकासखंड नवागढ़ के  ग्राम बैहरसरी के रहने वाली चित्ररेखा निषाद ने। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन में उम्मीदों की नई रोशनी बिखेर दी है और अब उनका अपना पक्का मकान होने का वर्षों पुराना सपना हकीकत बन चुका है। बताना चाहेंगे कि सुशासन तिहार के अंतर्गत गत दिवस ग्राम पंचायत बैहरसरी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  दयालदास बघेल ने अपने कर कमलों से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर घर की चाबी सौंप कर उन्हें गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दी है।

’अभावों के साये में बीता जीवन’

चित्ररेखा निषाद के लिए जीवन कभी भी आसान नहीं रहा। कच्ची दीवारों और जर्जर छत के नीचे गुजारा करना उनके लिए दैनिक संघर्ष का हिस्सा था। बरसात के दिनों में टपकती छत और सुरक्षा की चिंता उनके मन में हमेशा बनी रहती थी। एक स्वाभिमानी महिला होने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक दूर का सपना जैसा था।

’योजना बनी सहारा’

सरकार की लोक-कल्याणकारी योजना श्प्रधानमंत्री आवास योजनाश् उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आई। पात्रता की शर्तों को पूरा करने के बाद, जब चित्ररेखा का चयन इस योजना के तहत हुआ, तो उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। योजना के तहत मिली सहायता राशि ने न केवल उनके हौसले बुलंद किए, बल्कि पक्के मकान के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

’अब सपनों का घर है अपना’

आज चित्ररेखा निषाद का पक्का मकान बनकर तैयार है। यह सिर्फ ईंट-पत्थर की चारदीवारी नहीं है, बल्कि यह उस आत्मसम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है, जिसे उन्होंने वर्षों से संजोया था। अपने घर में प्रवेश करते हुए चित्ररेखा भावुक होकर कहती हैं, ष्प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरी पूरी दुनिया बदल दी है। पहले जहाँ बारिश में सोने की चिंता सताती थी, आज उसी छत के नीचे मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और चौन से रहते हैं। मुझे पक्के घर का सपना पूरा करने में सरकार का बड़ा सहयोग मिला है।’’

’महिला सशक्तिकरण का उदाहरण’

चित्ररेखा निषाद की यह कहानी न केवल एक पक्के मकान के मिलने की खुशी है, बल्कि यह सरकार की उन योजनाओं की सफलता का प्रमाण भी है जो अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो अपने परिवार की खुशहाली और बेहतर जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने साबित कर दिया है कि जब सरकारी मंशा साफ हो और लाभार्थियों तक सही समय पर सहायता पहुंचे, तो कैसे एक गरीब परिवार का जीवन पूरी तरह बदला जा सकता है।



Related News
thumb

बंदी विमल ने 12वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर पेश की आत्मपरिवर्तन...

शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाली वह शक्ति है जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद की रोशनी जगाती है। केन्द्र...


thumb

मुख्य सचिव ने एनएमडीसी परिक्षेत्र विकास निधि के स्वीकृत कार्यों की ...

मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्...


thumb

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।


thumb

बिना गारा-चूने के बना चमत्कारी घाघरा मंदिर, प्राचीन भारतीय वास्तुकल...

छत्तीसगढ़ की धरती प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध है। इन्हीं अनमोल धरोहरों में शामिल है मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ...


thumb

बिहान की महिलाओं को मिली आजीविका गतिविधियों के लिए 19 करोड़ रुपये से...

कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिहान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की महिला...


thumb

सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं ...

सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशास...