सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं

Posted On:- 2026-06-05




रायपुर(वीएनएस)।सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार की प्राथमिकताओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस जनसंवाद में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि शासन की मंशा केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने 6.09 करोड़ रूपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं कार्य प्रारंभ पूजन किया। इन कार्यों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए समावेशी विकास के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सुविधाओं की दूरी कम करने तथा लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। जनसंवाद और विकास कार्यों के शुभारंभ के इस आयोजन ने शासन की जनहितैषी सोच और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को एक बार फिर रेखांकित किया।



Related News

thumb

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टर...

मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आगामी 21 जून को नीट (यू जी) 2026 की पुनः परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु बै...


thumb

बैगामुड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.08 करोड़ रुपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड-बरमकेला अंतर्गत बैगामुड़ा जलाशय एवं उसकी नहर के मरम्मत और जीर्णाेद्धार कार्य क...



thumb

व्हीलचेयर मिलने से फिर मुस्कुराई शांति बाई की जिंदगी

शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार 2026 एक बार फिर संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का उदाहरण बनकर सामने आई है।


thumb

बिजली और उन्नत खाद-बीज से बदली नारायणपुर के किसान धरमू की किस्मत

कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और सही समय पर सही सरकारी योजनाओं का साथ मिल जाए, तो सीमित संसाधनों में भी सफलता की एक नई कहानी लिखी जा सकती है। ऐसा...