रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में निर्माण कार्य से जुडे 60 प्रकार के प्रवर्गो में पंजीकृत कर उनके लिये जन्म से मृत्यु तक लगभग 28 प्रकर की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिकों के जीवनयापन के स्तर को उंचा उठाने एवं आय में वृध्दि तथा रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से मंडल में 3 वर्ष पूर्व पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिकों के लिये दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना संचालित की जा रही हैं जिसके अंतर्गत 1,50,000 रूपये की अनुदान राशि मण्डल द्वारा प्रदाय किया जाना प्रावधानित है। इस योजना के लिये पात्र निर्माण महिला श्रमिक अपने पसंद के ई रिक्शा कंपनी का चयन कर बैंक से ऋण प्राप्त करने के पश्चात् विभाग की वेबसाईट shramevjayate. cg. gov.in, Shramev Jayate Mobile App, नजदीकी श्रम संसाधन केन्द्र, च्वाईस सेंटर अथवा जिला श्रम कार्यालय बलौदा बाजार के कक्ष क्रमांक 117 में आकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने आज महासमुंद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाध...
सुशासन तिहार 2026 के क्रियान्वयन एवं आमजन से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की समीक्षा हेतु आज छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख ...
कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान उत्पादन में वृद्धि के साथ खेती की लागत को भी कम करने में सफल हो रहे हैं। विकासखंड बसना अंतर्गत ...
सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक शामिल हुईं। नगर के टाउन हॉल में आ...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान ज...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को खरीफ सीजन के दौरान समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं।