कोण्डागांव (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव के न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते है, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने ने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे (जैसे-हर्रा, बहेड़ा, साल इत्यादि) वृक्ष का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल एव समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण के द्वारा पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण को प्रोत्साहित करना था। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यकम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और संवेदनशील पहल ’सुशासन तिहार’ जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है। इस अभियान के तहत प्रशास...
छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ’सुशा...
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरगुजा जिले आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत लटोरी की स्व...
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरगुजा वनमण्डल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सरगुजा वनमण्डल अंतर्गत समस्त परिक्षेत्...
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और उन्नत उर्वरकों के इस्तेमाल से किसानों को लाभ मिल रहा है। पारंपरिक खेती के तरीकों के साथ नवाचार अपनाकर किसान न केवल...
शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा द...