सुशासन तिहार से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य, एक ही आवेदन में बने गुमगरा के देवनंदन के बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र

Posted On:- 2026-06-05




प्रमाण पत्र बनने से छात्रवृत्ति का मार्ग हुआ प्रशस्त, हितग्राही ने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ’सुशासन तिहार’ ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। प्रशासन अब सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लटोरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम गुमगरा के रहने वाले देवनंदन की बड़ी समस्या एक आवेदन से दूर हो गई।

बिना भटके एक ही आवेदन में हुआ समाधान : 

ग्राम गुमगरा निवासी देवनंदन अपने बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण चिंतित थे। प्रमाण पत्र के अभाव में बच्चों को शिक्षा और शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलने में रुकावट आ रही थी। इसी बीच उन्हें शासन के 'सुशासन तिहार' की जानकारी मिली। देवनंदन ने सुशासन तिहार में अपना आवेदन दिया। प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की और बिना किसी परेशानी के एक ही आवेदन पर उनके बच्चों के जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाकर समाधान शिविर में उन्हें सौंप दिए।

अब बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति, पढ़ाई होगी आसान : 

दफ्तरों के चक्कर काटे बिना सुगमता से प्रमाण पत्र मिल जाने पर देवनंदन बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि अब इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की मदद से वे अपने बच्चों को शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिला सकेंगे, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है।

हितग्राही ने मुख्यमंत्री का जताया आभार : 

शासन की इस पारदर्शी और त्वरित कार्यप्रणाली से खुश होकर देवनंदन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मेरे बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बने थे। सुशासन तिहार में बिना किसी परेशानी के एक ही आवेदन में सारा काम हो गया। अब मेरे बच्चे छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकेंगे। समस्या थी, लेकिन शासन की इस पहल से उसका इतनी आसानी से समाधान हो गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप ’सुशासन तिहार’ में दूरस्थ अंचलों के अंतिम व्यक्ति तक प्रशासन पहुंचकर उनके जीवन को सरल और सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।




Related News
thumb

’’मोर गांव, मोर पानी’’ महाअभियान से जिले में जल संरक्षण के साथ रोजग...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्...


thumb

ग्राम पंचायतो में विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर में विविध जागरू...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में 05 जून को विश्व पर्यावरण द...


thumb

एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाला संपन्न

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाल...


thumb

’स्वच्छ ग्राम व स्वच्छ जलवायु’ अभियान अंतर्गत गतिविधियों का किया जा...

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के क्रियान्वयन एवं जागरूकता हेतु दिव्या उमेश मिश्रा के मागदर्शन में ग्रामों में...


thumb

अन्नदाताओं को मिली आर्थिक आजादी, लटोरी के किसान निर्मल राम का बना क...

छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और संवेदनशील पहल ’सुशासन तिहार’ जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है। इस अभियान के तहत प्रशास...