’स्वच्छ ग्राम व स्वच्छ जलवायु’ अभियान अंतर्गत गतिविधियों का किया जा रहा निरंतर आयोजन

Posted On:- 2026-06-05




बालोद (वीएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के क्रियान्वयन एवं जागरूकता हेतु दिव्या उमेश मिश्रा के मागदर्शन में ग्रामों में एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के प्रचार-प्रसार हेतु डस्टबिन के माध्यम से घरों से निकलने वाले कचरे को गीला, सूखा, घरेलू खतरनाक एवं स्वच्छता अपशिष्ट के रूप में अलग-अलग करने, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, नियमित संग्रहण एवं प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा पुनर्चक्रण को बढ़ावा देंने ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को गांवों में गीले एवं सूखे कचरे का पृथक संग्रहण सुनिश्चित करने तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कचरे का उचित प्रबंधन केवल स्वच्छता का विषय नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधार एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का एक प्रभावी माध्यम भी है। इसके साथ ही महिलाओं को प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, पुनर्चक्रण एवं उससे आय सृजन की संभावनाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुले में कचरा फेंकने एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के अनियंत्रित उपयोग से पर्यावरण, जल स्रोतों तथा मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कचरे का पृथक्करण कर निर्धारित स्थानों पर ही उसका निपटान करने को कहा। इससे गांवों एवं शहरों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के उद्देश्यों की प्राप्ति एवं स्वच्छ, स्वस्थ एवं टिकाऊ पर्यावरण के निर्माण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।




Related News
thumb

’’मोर गांव, मोर पानी’’ महाअभियान से जिले में जल संरक्षण के साथ रोजग...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्...


thumb

ग्राम पंचायतो में विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर में विविध जागरू...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में 05 जून को विश्व पर्यावरण द...


thumb

एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाला संपन्न

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाल...


thumb

अन्नदाताओं को मिली आर्थिक आजादी, लटोरी के किसान निर्मल राम का बना क...

छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और संवेदनशील पहल ’सुशासन तिहार’ जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है। इस अभियान के तहत प्रशास...


thumb

सुशासन तिहार से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य, एक ही आवेदन में बने ग...

छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ’सुशा...