अम्बिकापुर (वीएनएस)। शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा देने हेतु छात्र दुर्घटना बीमा योजना शासन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जिसमें शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की दुर्घटना से मृत्यु होने पर बीमा राशि का भुगतान उनके परिवारजनों को किया गया है।
आज जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा सात दावाकर्ताओं को रू. 100000.00 (एक लाख रू. मात्र/-) की दर से रू. 700000.00 (रू. सात लाख मात्र/-) भुगतान किया गया। जिसमें लखनपुर के शासकीय प्राथमिक शाला कुन्नी की मेनका की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके परिवार जन हेमचन्द प्रजापति, लखनपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बगदरी की शानन्तु की मृत्यु सड़क दुुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार जन जमुना पैकरा, उदयपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया की संजना सिंह की मृत्यु सड़क दुुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार जन गीता सिंह, बतौली सेजेस के रोशन पैकरा की की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके परिवार जन लीलावती, विकासखण्ड सीतापुर के शासकीय प्राथमिक शाला बनेया के अमृत लकड़ा की मृत्यु डबरी में डूबने से होने पर उनके परिवार जन रोमन लकड़ा, मैनपाट के शासकीय प्राथमिक शाला सुगापानी परपटिया के सुरेन्द्र की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके परिवार जन घुटरा राम एवं विकासखण्ड अम्बिकापुर के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर की परिणिति दास की मृत्यु सड़क दुुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार जन रघुवर दास को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया गया।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में 05 जून को विश्व पर्यावरण द...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाल...
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के क्रियान्वयन एवं जागरूकता हेतु दिव्या उमेश मिश्रा के मागदर्शन में ग्रामों में...
छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और संवेदनशील पहल ’सुशासन तिहार’ जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है। इस अभियान के तहत प्रशास...
छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ’सुशा...