विश्व पर्यावरण दिवस पर सरगुजा वनमण्डल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Posted On:- 2026-06-05




अम्बिकापुर (वीएनएस)।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरगुजा वनमण्डल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सरगुजा वनमण्डल अंतर्गत समस्त परिक्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त परिक्षेत्रों में जैव विविधता प्रबंधन समिति (ठपवकपअमतेपजल डंदंहमउमदज ब्वउउपजजमम) के अध्यक्ष एवं सदस्यों, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों- कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। सभी के सहयोग से विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण कार्य किया गया।

मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वनवृत्त दिलराज प्रभाकर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने अपील किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।




Related News
thumb

’’मोर गांव, मोर पानी’’ महाअभियान से जिले में जल संरक्षण के साथ रोजग...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्...


thumb

ग्राम पंचायतो में विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर में विविध जागरू...

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में 05 जून को विश्व पर्यावरण द...


thumb

एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाला संपन्न

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण की कार्यशाल...


thumb

’स्वच्छ ग्राम व स्वच्छ जलवायु’ अभियान अंतर्गत गतिविधियों का किया जा...

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के क्रियान्वयन एवं जागरूकता हेतु दिव्या उमेश मिश्रा के मागदर्शन में ग्रामों में...


thumb

अन्नदाताओं को मिली आर्थिक आजादी, लटोरी के किसान निर्मल राम का बना क...

छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और संवेदनशील पहल ’सुशासन तिहार’ जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है। इस अभियान के तहत प्रशास...


thumb

सुशासन तिहार से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य, एक ही आवेदन में बने ग...

छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ’सुशा...