कोण्डागांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को खरीफ सीजन के दौरान समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कृषि विभाग द्वारा आवश्यक कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। खरीफ फसल की तैयारी कर रहे सोनाबाल समिति में पहुंचे किसान रामप्रसाद सेठिया ने बताया कि उन्हें समय पर खाद और बीज प्राप्त हो गया है।
इसी प्रकार सोनाबाल निवासी खुरसु राम कोर्राम ने भी बताया कि उन्हें भी आज निर्धारित मात्रा में खाद समिति के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसमें यूरिया, डीएपी और एनपीके शामिल है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं के कारण किसानों को आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है और वे समय पर खेती किसानी का कार्य कर पाएंगे।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सहकारी समितियों में आवश्यक कृषि सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीं, बीज निगम कोण्डागांव द्वारा धान की उन्नत एवं प्रमाणित किस्मों के बीजों के साथ-साथ हरी खाद के लिए ढैंचा एवं मूंग बीज का भी पर्याप्त भंडारण किया गया है, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध हो सके।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को इन उर्वरकों के लाभों की जानकारी दी जा रही है तथा इनके प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी और संवेदनशील पहल ’सुशासन तिहार’ जिले के किसानों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है। इस अभियान के तहत प्रशास...
छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का सुगमता से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ’सुशा...
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरगुजा जिले आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत लटोरी की स्व...
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरगुजा वनमण्डल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सरगुजा वनमण्डल अंतर्गत समस्त परिक्षेत्...
कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और उन्नत उर्वरकों के इस्तेमाल से किसानों को लाभ मिल रहा है। पारंपरिक खेती के तरीकों के साथ नवाचार अपनाकर किसान न केवल...
शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा द...