व्हीलचेयर मिलने से फिर मुस्कुराई शांति बाई की जिंदगी

Posted On:- 2026-06-05





रायपुर(वीएनएस)।शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार 2026 एक बार फिर संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान का उदाहरण बनकर सामने आई है। सूरजपुर जिला के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बंशीपुर की वृद्ध दिव्यांग महिला श्रीमती शांति बाई को समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

कुछ माह पूर्व हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण श्रीमती शांति बाई को अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। इस दुर्घटना के बाद उनका दैनिक जीवन बेहद कठिन हो गया था। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वे दूसरों पर निर्भर हो गई थीं और घर से बाहर निकलना भी उनके लिए चुनौती बन गया था।

इसी बीच एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उनकी स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा आयोजित सुशासन शिविर में व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और शीघ्र ही शांति बाई को व्हीलचेयर प्रदान कर दी।

व्हीलचेयर मिलने के बाद श्रीमती शांति बाई के चेहरे पर लौट आई मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाएं जब जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करती हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका जीवन पहले की अपेक्षा काफी सहज हो जाएगा।



Related News
thumb

प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने किया निर्माणाधीन जिला पुस्तकालय भवन ...

छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने आज महासमुंद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाध...


thumb

आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : प्रभारी सचिव

सुशासन तिहार 2026 के क्रियान्वयन एवं आमजन से प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की समीक्षा हेतु आज छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख ...


thumb

नैनो उर्वरक के उपयोग से धान उत्पादन में हुई वृद्धि, लागत में आई कमी...

कृषि में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर किसान उत्पादन में वृद्धि के साथ खेती की लागत को भी कम करने में सफल हो रहे हैं। विकासखंड बसना अंतर्गत ...


thumb

सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक शामिल हुईं। नगर के टाउन हॉल में आ...


thumb

न्यायिक कर्मचारियों के क्वार्टर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण सं...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान ज...


thumb

खरीफ सीजन में किसान रामप्रसाद और खुरसुराम को समय पर मिला खाद-बीज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को खरीफ सीजन के दौरान समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं।