विधायक लता उसेंडी ने ग्राम बम्हनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का किया लोकार्पण

Posted On:- 2026-05-29




कोण्डागांव (वीएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम बम्हनी में 16 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य (आयुष) मंदिर भवन का लोकार्पण किया।

लोकार्पण अवसर पर विधायक उसेंडी ने कहा कि राज्य शासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुर्वेद आधारित उपचार एवं परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति हमारी पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार पद्धति के रूप में लोकप्रिय है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं को बढ़ावा देकर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, सरपंच कविता पोयाम, हितेंद्र झा, विक्रम शोरी, अजय सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




Related News
thumb

डीएपी के नाम पर हो रही थी ठगी, खारीबहार में 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्...

किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ...


thumb

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, सड़क सुरक्षा नियमों क...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवह...


thumb

सुशासन तिहार 2026ः टेम्पू में 30 मई को लगेगी शिविर, समस्याओं का होग...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तिः अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र...

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व...


thumb

कस्तूरा शिविर में किसानों को किसान किताब का किया गया वितरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह...


thumb

बच्चों को पढ़ाई के लिए मिले सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल माहौल : कले...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...