कोण्डागांव (वीएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम संबलपुर में परदेशीन माता मंदिर परिसर के पास 05 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रंगमंच भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन अवसर पर विधायक उसेंडी ने कहा कि रंगमंच निर्माण होने से गांव में धार्मिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा गांवों के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, प्रेमसिंह नाग, टुरेश्वर पटेल, गायता पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवह...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...