’कोण्डागांव (वीएनएस)। राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत माकड़ी में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष बैशाखु कोर्राम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित एसडीएम अजय उरांव और विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत गांव गांव में मिल रही सुविधाओं और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिला पंचायत सीईओ भोई ने भी सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 20 पीएम आवास की चाबी और 07 जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को बीज और 07 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 16 राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 आयुष्मान कार्ड, क्रेडा विभाग द्वारा 04 सोलर पम्प, वन विभाग द्वारा 06 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति, पशु पालन विभाग द्वारा 09 हितग्राहियों को अनुदान राशि और उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 पौधे का वितरण, शिक्षा विभाग द्वारा 40 जाति प्रमाण पत्र और 14 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। श्रम विभाग द्वारा 06 श्रम कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों 05 ट्राइसिकल और 10 छड़ी वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 गर्भवती महिला की गोद भराई एवं 03 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया और बिहान के 26 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 30 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान के तहत सहायता राशि दी गई। शिविर में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य पूजा शर्मा, विरेन्द्र प्रधान, सरपंच रूखमणी पोयाम, रेणुका मरकाम, कृष्णा पोयाम, बोधराम मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ गजेंद्र धुरडे सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवह...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...