सुशासन त्यौहार में दिखा त्वरित प्रशासनः मलगवां के अभिषेक यादव का मात्र 10 मिनट में बना राशन कार्ड

Posted On:- 2026-05-31




मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, हितग्राही ने भटकाव से मुक्ति मिलने पर जताया आभार

अम्बिकापुर (वीएनएस)।  राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ’सुशासन तिहार’ आम जनता के लिए राहत ला रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप लगाए जा रहे इन समाधान शिविरों में शासन की योजनाएं सीधे जनता तक पहुँच रही हैं। शिविर में एक हितग्राही की समस्या का समाधान मात्र 10 मिनट के भीतर कर दिया गया।

राशन कार्ड के लिए करना पड़ रहा था संघर्ष

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम मलगवां के निवासी  अभिषेक यादव लम्बे समय से अपने परिवार के राशन कार्ड के लिए परेशान थे। राशन कार्ड न बन पाने के कारण उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था और इस कार्य के लिए उन्हें काफी भटकना पड़ रहा था। इस कारण उनका परिवार चिंतित था।

त्वरित समाधान: 10 मिनट में खत्म हुआ इंतजार

अपने क्षेत्र में 'सुशासन तिहार' के तहत लगे शिविर की जानकारी मिलने पर  अभिषेक यादव उम्मीद के साथ वहां पहुंचे। शिविर में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी समस्या को तुरंत संज्ञान में लिया। दस्तावेजों की त्वरित जांच की गई और प्रशासनिक मुस्तैदी का परिचय देते हुए मात्र 10 मिनट के भीतर ही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस नए राशन कार्ड में उनके बच्चे का नाम भी सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया।

योजनाओं के लिए जताया आभार

दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति और मौके पर ही राशन कार्ड बन जाने से  अभिषेक यादव कहा मैं अपने राशन कार्ड के लिए बहुत परेशान था। जब मैं सुशासन तिहार में आया, तो यहाँ मेरा काम मात्र दस मिनट में हो गया। मेरे बच्चे का नाम भी जुड़ गया है और सब कुछ सही है। अब मुझे राशन कार्ड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेरी यह बहुत बड़ी समस्या दूर हो गई है, जिससे मैं बहुत खुश हूँ। इस त्वरित काम के लिए मैं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूँ।

सुशासन का जमीनी असर

राज्य सरकार की ’सुशासन तिहार’ जैसी अभिनव पहल आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। प्रशासन अब जनता के द्वार पहुँचकर उनकी समस्याओं का 'ऑन द स्पॉट' समाधान सुनिश्चित कर रहा है।



Related News
thumb

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...


thumb

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...


thumb

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...


thumb

उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...


thumb

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...


thumb

खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई-18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...