अब मजदूरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, सुशासन तिहार में ओम प्रकाश पैकरा को घर बैठे मिला जॉब कार्ड

Posted On:- 2026-05-31




लाभार्थी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार, कहा- अब गांव में ही मिलेगा रोजगार, परिवार की भी कर सकूंगा देखभाल

अम्बिकापुर (वीएनएस)।   छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार’ ग्रामीण अंचलों में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण अब उनके गांव में ही समाधान शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है। शासन की इस पारदर्शी और जनहितैषी पहल का सीधा लाभ जिले के ग्राम पंचायत बलसेड़ी के निवासी  ओम प्रकाश पैकरा को मिला है, जिन्हें सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में जॉब कार्ड प्रदान किया गया है।

रोजगार की तलाश में नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव

 ओम प्रकाश पैकरा ने बताया कि जॉब कार्ड न होने के कारण उन्हें काम की तलाश में अपने गांव से दूर बाहर जाना पड़ता था। पलायन के कारण न केवल उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, बल्कि पीछे छूट गए घर-परिवार की उचित देखभाल भी नहीं हो पाती थी।

शासन की योजना ने दूर की चिंता

हाथों में अपना नया जॉब कार्ड लिए हुए, चेहरे पर खुशी और संतोष के साथ श्री पैकरा ने कहा, मेरे  पास जॉब कार्ड नहीं था, जिसके कारण मुझे कभी-कभी बाहर जाना पड़ता था मजदूरी के लिए। अब मेरा जॉब कार्ड बन गया है, तो मैं गांव में ही अपनी मजदूरी करूंगा और घर की देखरेख भी हो जाएगी। इससे मुझे बहुत फायदा हुआ है।

सुशासन तिहार से गांव में ही हो रहा समाधान

उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। ओम प्रकाश ने कहा, सुशासन तिहार के तहत हमारे गांव में ही बहुत सारी समस्याओं का निराकरण हो रहा है। इस त्वरित सहायता और पंचायत स्तर पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए  ओम प्रकाश पैकरा ने छत्तीसगढ़ शासन और प्रदेश के  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया । ओम प्रकाश जैसे अनेकों ग्रामीण आज श्सुशासन तिहारश् के माध्यम से शासकीय योजनाओं से जुड़कर अपने ही गांव में रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।



Related News
thumb

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...


thumb

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...


thumb

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...


thumb

उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...


thumb

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...


thumb

खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई-18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...