सेवानिवृत्ति से पहले मिला पीपीओः प्रधान पाठक गंजेश्वर प्रसाद पटेल को शिक्षा विभाग की सौगात

Posted On:- 2026-05-31




जिला शिक्षा अधिकारी ने उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

अम्बिकापुर (वीएनएस)।   शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत  गंजेश्वर प्रसाद पटेल, प्रधान पाठक, शासकीय पीएमश्री प्राथमिक शाला जूनापारा सोहगा, जो 31 मई 2026 को सेवा निवृत्त होने वाले हैं, उन्हें सेवा निवृत्ति से पूर्व ही आज 29 मई 2026 को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) जारी कर प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने श्री पटेल को पीपीओ प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा विभाग की एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल है, जिसके अंतर्गत शिक्षक एवं कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति से पूर्व ही पीपीओ जारी किया जा रहा है, ताकि सेवानिवृत्ति उपरांत उनके पेंशन एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। इस पहल से कर्मचारियों को समय पर पेंशन संबंधी लाभ प्राप्त होंगे तथा उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग द्वारा इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




Related News
thumb

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...


thumb

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...


thumb

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...


thumb

उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...


thumb

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...


thumb

खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई-18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...