शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के नवीन ऑपरेशन थिएटर में शुरू हुई सुविधा

Posted On:- 2026-05-31




अम्बिकापुर (वीएनएस)।    शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। यहां नवस्थापित ऑपरेशन थिएटर में गुरुवार को पहला सफल सीटीटी ऑपरेशन सम्पन्न किया गया। जिला खनिज न्यास निधि से निर्मित इस ऑपरेशन थिएटर के संचालन से नवापारा सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुरक्षित सर्जिकल सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मार्को के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं  टीम के द्वारा सफल  ऑपरेशन सम्पन्न हुआ। टीम में निशचेतना विशेषज्ञ डॉ. आशा बंसल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि पाण्डेय, डॉ. रूपल ठाकुर, डॉ. रजनी किशोरी एक्का, स्टाफ नर्स नीतू एक्का, दीपशिला रंजन, आशादीप तिर्की तथा ओटी टेक्नीशियन विवेक तिवारी शामिल रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम ने बताया कि नवीन ऑपरेशन थिएटर प्रारंभ होने से अब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मातृ एवं शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।



Related News
thumb

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के कुशल निर्देशन में कोरबा जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिले के समस्त चार्जों में जन...


thumb

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में 31 मई को जिले में विश्व तम्बाकू निषेध ...


thumb

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शबरी सेवा संस्थान कोरबा ने दिलाई नशामुक्...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्षन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र (पुनर्वास ...


thumb

उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने ...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के ...


thumb

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एव...


thumb

खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई-18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभ...